टेलिफोनिक अभिसरण के दौरान एक कश्मीरी युवक से बातचीत कि। इस दौरान बड़ी चौकाने वाली बाते सामने आयी। देखिए आप भी आर्टिकल 370 हटने के बाद क्या बोल रहा नौजवान और कैसे हैं वहां के हालात !
Saturday, August 31, 2019
Friday, August 23, 2019
Why is the strike going on in the ordinance factory?
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के कर्मचारी सरकार द्वारा प्रायोजित निगमीकरण की वजह से पिछले 4 दिनों से हड़ताल पर हैं। देश के 41 आयुध कारख़ानों में कोई उत्पादन नहीं हो रहा है।
Tuesday, August 20, 2019
Indore Eye Hospital flatters health systems
मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का वैसे ही बुरा हाल है ऐसे में इंदौर आई हॉस्पिटल में हुई ये अमानवीय घटना जिसमे 11 मरीजों ने अपनी आँखे गवाँ दी प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की धज्जियाँ उड़ा देती है। दिसंबर 2010 में भी इस अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया था, जिसमें 18 लोगों की रोशनी चली गई थी।उस समय भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया जिसका खामियाजा आज 11 मरीजों को भुगतना पड़ा।
There are 69000 teachers recruitment in Uttar Pradesh?
उत्तर प्रदेश में लटकी हैं 69000 शिक्षकों की भर्तियाँ ?
उत्तर प्रदेश 69000 शिक्षकों की भर्तियाँ लटकी हुई हैं। 68500 शिक्षकों की भर्तियाँ भी अभी पूरी नहीं हुई हैं। 23117 पद अब तक खाली हैं जिन पर कुछ भी स्पष्ट नहीं है। आदित्यनाथ ने खुद कहा था कि राज्य में प्राइमरी 97000 शिक्षकों की कमी है। क्या सरकार की जिम्मेदारी नहीं कि वो भर्तियाँ जल्दी पूरी करे?
Monday, August 19, 2019
E-Posh Nigal Rahi Gareebo ke do wakt ki Roti
E-Posh निगल रही गरीबों के दो वक्त की रोटी
खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत ई-पॉश मशीन के ज़रिये कार्ड धारक के अंगूठे से मिलान करके खाद्यान्न दिया जाएगा जिससे सरकार के अनुसार राशन की काला बाजारी काफी हद तक रोकी जा सकती है। लेकिन नेटवर्किंग समस्या के कारण लोगों के लिए ये सुविधा उल्टा जी का जंजाल बनी हुई है।
source link: https://www.molitics.in/news/128523/e-posh-uttar-pradesh
Automobile Crisis maruti suzuki
Automobile Crisis: मारुती सुजुकी ने 3000 अस्थायी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में बाज़ार में बढ़ रही मंदी आम आदमी के लिए परेशानी की वजह बनी हुई है। शेयर बाज़ार पिछले 14 सालों में सबसे ज्यादा मंदी पर है, कंपनियों की सेल में भारी गिरावट है और अगर specifically ऑटोमोबाइल companies की बात करें तो उनकी औसतन सेल में 15-20% गिरावट है।
Tuesday, August 13, 2019
When will the good days of farmers come?
5 aug को जब पूरा देश कश्मीर की चर्चा में व्यस्त था तब महाराष्ट्र के अकोला में राजमार्ग परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहित किए जाने के बाद मुआवजा मिलने में देरी से तंग आकर जिला कलेक्ट्रेट में पांच किसानों ने जहर खा लिया। ऐसा महाराष्ट्र में पहली बार ही नहीं हुआ है।
महाराष्ट्र में कर्ज से परेशान किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले चार साल यानि वर्ष 2015 से 2018 तक राज्य में 12,021 किसानों ने आत्महत्या की है।इस साल जनवरी से मार्च तक ही 610 किसानों ने आत्महत्या कर ली है। ऐसे में राज्य सरकार की योजनाओं पर सवाल उठना लाज़मी है।
महाराष्ट्र में कर्ज से परेशान किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले चार साल यानि वर्ष 2015 से 2018 तक राज्य में 12,021 किसानों ने आत्महत्या की है।इस साल जनवरी से मार्च तक ही 610 किसानों ने आत्महत्या कर ली है। ऐसे में राज्य सरकार की योजनाओं पर सवाल उठना लाज़मी है।
Subscribe to:
Posts (Atom)